ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / पति को छोड़ महिला ने की दूसरी शादी, बाद में तीसरे पर आया...

पति को छोड़ महिला ने की दूसरी शादी, बाद में तीसरे पर आया दिल तो शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

16-Nov-2022 03:34 PM

BHAGALPUR: भागलपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां महिला ने अपने पति को छोड़कर दूसरे शख्स से शादी रचा ली। दूसरे पति से भी मन नहीं भरा तो उसने तीसरा शख्स भी ढूंढ लिया। लेकिन यहां उसके साथ कांड हो गया। तीसरे शख्स यानी महिला के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और जब बात शादी पर आई तो उसने महिला को छोड़ दिया। मामला नवगछिया अनुमंडल के ढोलबज्जा का है। 




प्रेमी से धोखा मिलने के बाद महिला उसके घर धरने पर बैठ गई है। महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देख भारी संख्या में भीड़ जुट गई। जब लोगों ने धरने का कारण पूछा तो महिला ने सारी बात बताई। महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी पंचगछिया टोला कदवा में एक लड़के से हुई थी। बाद में महिला ने उसे छोड़कर दूसरी शादी रचा ली। 5 साल पहले खगड़िया जिले में उसने दूसरी शादी रचाई। लेकिन बाद में महिला को सड़क निर्माण कार्य के कांट्रेक्टर के मुंशी संतोष भगत से प्यार हो गया। लेकिन यहां महिला से 6 महीने तक यौन शोषण करने के बाद संतोष ने शादी से मना कर दिया। 




अब महिला धरने पर बैठी है और अपने लिए न्याय मांग रही है। उसने बताया है कि मुंशी ने 3 दिन पहले शादी की बात कही थी। इसके बाद दोनों मंदिर गए ओर माता को प्रसाद चढ़ाया। प्रसाद लेकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे कि बीच में ही प्रेमी ने उसे बाइक से उतार दिया और पेट्रोल भरवाने के बहाने भाग निकला। अब महिला प्रेमी के घर पर धरने पर बैठी है। समझा-बुझाकर महिला को शांत कराया गया है।