ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / पटाखा फोड़ने पर भाजपा नेता के बेटे की पीट-पीटकर हत्या,परिजनों का आरोप-BJP को...

पटाखा फोड़ने पर भाजपा नेता के बेटे की पीट-पीटकर हत्या,परिजनों का आरोप-BJP को समर्थन करने की मिली सजा

12-Nov-2020 08:00 AM

KATIHAR : कटिहार के फलका थाना की सोहथा उत्तरी पंचायत के गोपालपट्टी गांव में भाजपा नेता और बूथ अध्यक्ष के बेटे को गांव के ही लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को गांव के बगल में कौआकोल बहियारर में पेड़ से लटका दिया.  जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का कहना है कि बीजेपी का समर्थन करने की सजा बेटे को मिली है. 

परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीरपर मारपीट के जख्म के निशाम भी मिले हैं. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति हो गई है. मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.

मृतक के पिता भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश मुनि ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को पति-पत्नी घान की तैयारी के लिए कुंवारी गांव गए हुए थे, तभी गांव के लोगों ने फोन कर बताया था कि उनका बेटा राजग के जीतने पर पटाखा फोड़ रहा है जोकि अच्छा नहीं कर रहा है. बुधवार की सुबह उनके 18 साल के बेटे रंजीत का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. पिता ने धमकी देने वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक की मां वार्ड सदस्य है और पिता भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता.