Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
14-Mar-2026 10:30 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीमेंट गोदाम से एलपीजी गैस के 36 खाली सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में प्रशासन ने गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में गैस की कालाबाजारी करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित एक हार्डवेयर दुकान के गोदाम में एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को गुप्त रूप से मिली थी। बताया जा रहा है कि यह गोदाम अमोद साह के “प्रकाश ट्रेडर्स” हार्डवेयर दुकान से संबंधित है, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे जाने की बात सामने आई थी।
गुप्त सूचना मिलने के बाद पकड़ीदयाल की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मंगला कुमारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी (आरओ) अनिल कुमार को संबंधित गोदाम में छापेमारी करने का आदेश दिया। एसडीओ के निर्देश मिलते ही आरओ अनिल कुमार ने अपनी टीम और पुलिस बल के साथ उक्त गोदाम में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान गोदाम की तलाशी ली गई, जिसमें एचपी और भारत गैस कंपनी के कुल 36 खाली एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर पाए जाने के बाद प्रशासन ने तुरंत गोदाम को सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि गोदाम में गैस सिलेंडर रखने के संबंध में कोई वैध कागजात मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए।
एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पताही प्रखंड मुख्यालय में स्थित अमोद साह के सीमेंट गोदाम से एलपीजी गैस की कालाबाजारी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार को छापेमारी के लिए भेजा गया। छापेमारी के दौरान गोदाम से 36 खाली एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आपूर्ति पदाधिकारी को आगे की कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गैस की अवैध कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की यह कार्रवाई सराहनीय है और इससे अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगेगा।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर गोदाम में कैसे जमा किए गए थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।