25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
30-Jan-2025 08:58 PM
By Viveka Nand
Bihar Transport News: बिहार के मोटर यान निरीक्षक (MVI) खुद नहीं बल्कि अपने खास दलालों से गाड़ियों की फिटनेस जांच कराते हैं। हद तो तब हो जाती है जब MVI अपना सरकारी मोबाइल भी उन दलालों के हवाले कर देता है। बेतिया में परिवहन में भ्रष्टाचार के ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है।
बेतिया के आईटीआई के मैदान में वाहनों के फिटनेस जांच के दौरान गुरुवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने छापेमारी की. रेड में मोटरयान निरीक्षक के बेहद खास दो दलाल राजू कुमार सिंह और राजीव कुमार मिश्र को पकड़ा गया है।. इनके पास से एमवीआई अनूप कुमार सिंह का सरकारी मोबाइल सहित चार अन्य मोबाइल फोन और वाहनों के फिटनेस जांच से संबंधित भारी संख्या में कागजात बरामद की गई है। मौके से एक बोलेरो व एक बाइक जब्त भी जब्त किया गया है.
अचानक पहुंचे डीएम दिनेश कुमार राय
बेतिया डीएम दिनेश कुमार राय के निर्देश पर पकड़ गये राजू कुमार सिंह और राजीव कुमार मिश्र को मुफस्सिल पुलिस के हवाले कर दिया गया. मामले में डीटीओ अरुण प्रकाश ने दोनों के विरुद्ध मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जाता है कि डीएम को शिकायत मिली थी कि वाहनों का फिटनेस जांच और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में दलाल सक्रिय है. डीटीओ कार्यालय में दलालों के मार्फत ही काम हो रहा है. शिकायत के आलोक में डीएम दलबल के साथ अचानक आईटीआई पहुंच गए. वहां वाहनों का फिटनेस जांच हो रहा था. डीएम को देखते ही हड़कंप मच गया. दलाल इधर-उधर भागने लगे, लेकिन MVI के करीबी दो दलालों को पकड़ लिया गया.
बेतिया डीएम ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि एमवीआई अनूप कुमार सिंह लगातार गायब रहते हैं. दलालों के माध्यम से लोगों का शोषण हो रहा है. जिसको लेकर छापेमारी की गई है. छापेमारी के दौरान दो दलाल पकड़े गया है. कुछ दलाल फरार हो गए. दलालों के पास एमवीआई सरकारी मोबाइल सहित चार मोबाइल, वाहनों के भारी फिटनेस के कागजात जब्त की गई है. दो वाहन जब्त किया गया है. पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. साथ ही अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी. बड़ा सवाल यही है कि MVI का सरकारी मोबाइल no एक दलाल के पास कैसे पहुंच गया था? गाड़ियों के फिटनेस जांच के समय MVI अनूप कुमार सिंह कहां थे? क्या बेतिया में MVI की बजाय दलाल ही फिटनेस जांच करते हैं? यह तो काफी गंभीर मामला है। सरकारी मोबाइल दलाल के पास से मिलने पर प्रमाणित हो रहा की MVI के संरक्षण में ही पूरा खेल हो रहा था।