BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
21-Nov-2025 09:20 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। दरअसल इस वायरल वीडियो में पप्पू यादव एक मासूम बच्चे से नारा लगवा रहे हैं। पप्पू सर जिंदाबाद कहते ही वो मन ही मन खुश हो गये और पलक झपकते ही बच्चे को 200 रुपये थमा दिये।
वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन जो कुछ वीडियो में दिख रहा है उसकी बात हम कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में यह नजर आ रहा है कि पप्पू यादव अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं, उन्होंने एक बच्चे को अपने पास बुलाया। उन्होंने नाराज कांग्रेसियों की ओर इशारा करते हुए बच्चे से कहा कि मेरा नारे लगाओ और इन लोगों को सुनाओ तो जरा।
इतना बोलते ही मासूम बच्चा पप्पू यादव जिंदाबाद और पप्पू सर जिंदाबाद लगातार कहने लगता है। नारे लगाने के बाद पप्पू यादव पहले बच्चे के हाथ को पकड़ते हैं और धीरे से बच्चे के हाथ में 200 रुपये थमा देते हैं। यह सब किसी के मोबाइल में कैद हो जाता है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ हर कोई हैरान है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कार्यकर्ता गुस्से में है। शुक्रवार को पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। ये लोग गलत लोगों को टिकट बांटने को लेकर नाराज थे। नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए पप्पू यादव आ गये। वो जमीन पर ही बैठकर उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन कार्यकर्ता उनकी बातें सुनने को तैयार नहीं थे।
कहने लगे की आपने गलत उम्मीदवार को टिकट दिया जिसके कारण इतनी बुरी तरह से कांग्रेस की हार हुई है। आज जो हालात हो गये हैं इसके लिए आप लोग ही जिम्मेदार हैं। कार्यकर्ता पप्पू यादव से कहने लगे कि आप और अखिलेश सिंह उतने ही दोषी हैं जितने राजेश राम और कृष्णा अल्लावरु। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी कार्यालय पहुंच गये। उनके सामने ही कार्यकर्ता वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाने लगे। तब राजेश राम कहने लगे कि जिनको दिक्कत है वो केंद्रीय नेतृत्व के पास जाए।

