ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / bihar / पंचायत चुनाव : तीसरे चरण के इन 5 चुनाव क्षेत्रों में दोबारा मतदान,...

पंचायत चुनाव : तीसरे चरण के इन 5 चुनाव क्षेत्रों में दोबारा मतदान, आयोग ने लिया फैसला

10-Oct-2021 06:40 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया लगातार जारी है। शुक्रवार को तीसरे चरण के लिए मतदान हुआ था और इसके बाद राज्य आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए तीसरे चरण के पांच चुनाव क्षेत्रों में दोबारा मतदान कराने का निर्देश दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए चुनाव क्षेत्र संख्या 29 के मतदान केंद्र 290 पर पुनर्मतदान होगा। उधर गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रकबा पंचायत के वार्ड संख्या - 13 के वार्ड सदस्य पद के लिए पुनर्मतदान होगा। सारण के गड़खा प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव क्षेत्र संख्या-31 के मतदान केंद्र 290, 291, 292 व पंचायत समिति सदस्य, निर्वाचन क्षेत्र - 24 के मतदान केंद्र- 234 और पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 236 पर गलत ईवीएम चले जाने के कारण फिर से मतदान कराने का फैसला किया है।


राज्य निर्वाचन आयोग ने मुजफ्फरपुर के मुरौल के इटहा रसूलनगर पंचायत के बूथ - 94 पर पंच पद के लिए मुद्रित मतपत्र एवं मतदाताओं के दिए गए प्रति में अंतर होने के कारण पुनर्मतदान कराने कराया जाएगा। 


आपको बता दें कि शुक्रवार को तीसरे चरण के हुए पंचायत चुनाव में कुल 62.12 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान के दौरान महिला मतदाताओं ने सर्वाधिक 65.89 फीसदी मतदान किया, जबकि पुरुष मतदाताओं ने 58.35 फीसदी मतदान किया। प. चंपारण में सर्वाधिक 69.12 फीसदी मतदान हुआ। सारण जिले में सबसे कम 50.26 फीसदी वोट पड़े।