काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
23-Mar-2021 10:12 AM
PATNA :पंचायत चुनाव के दौरान बिना अनुमति सभ करने पर प्रशासन द्वारा उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसी भीड़-भाड़ वाले सार्वजिनिक स्थल पर चुनावी सभा के आयोजन के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेनी होगी.
राज्य निर्वाचन आयोग ने इससे संबंधित दिशा- निर्देश जारी किए हैं. आयोग के अनुसार उम्मीदवार को स्थानीय थाने में भी सभा के आयोजन की पूर्व सूचना देनी होगी, ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियंत्रित करने में पुलिस आवश्यक प्रबंध कर सके.
चुनाव आयोग ने कहा है कि कोविड-19 के संबंध के केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का भी पूर्ण रुप से पालन करना होगा. आयोग के अनुसार सभा के आयोजन की अनुमति संबंधित क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी देंगे. सभा के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को भी अनुमति लेनी होगी.
हैंड माइक का उपयोग सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक किया जा सकेगा. बिना लाइसेंस के किसी भी उम्मीदवार द्वारा प्रस्तावित सभा में हैंड माइक का उपयोग किए जाने पर सहायक अवर निरीक्षक का उसके ऊपर के स्तर का कोई पुलिस पदाधिकारी उसे जब्त कर सकता है और इसके साथ ही साथ कार्रवाई भी की जाएगी.