ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / 5000 बिहारी यात्रियों को लेकर मुंबई से आ रही है ट्रेन, अलर्ट मोड...

5000 बिहारी यात्रियों को लेकर मुंबई से आ रही है ट्रेन, अलर्ट मोड पर दानापुर रेलवे और पटना जिला प्रशासन

21-Mar-2020 08:16 PM

By PANKAJ

PATNA : पटना जिला प्रशासन और दानापुर रेल मंडल को बड़ी चुनौती मिलने वाली है। देश के अंदर सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के मुंबई से 5000 बिहारी यात्रियों से भरी स्पेशल ट्रेनें  दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली है। सभी यात्रियों को जांच के बाद उनके घरों की ओर रवाना किया जाएगा। वहीं अगर कोई कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उसके लिए रेलवे ने विशेष आइसोलेशन सेंटर तैयार किया है।


देश भर में कल भले ही जनता कर्फ्यू का एलान किया गया है । पीएम मोदी की अपील पर लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे लेकिन इन सब के बीच पटना जिला प्रशासन और दानापुर रेल मंडल को बड़ी चुनौती मिलने जा रही है। मुंबई से बिहार के यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन दानापुर स्टेशन पहुंचने वाली है। ये स्पेशल ट्रेनें रविवार और सोमवार को दानापुर पहुंचेंगी। ऐसे में ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट होगा और अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसे आइसोलेश वार्ड में डाला जाएगा।


पटना के डीएम कुमार रवि और एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने शनिवार को दानापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि इस दौरान जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त मेडिकल टीम दानापुर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच करेगी। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गयी है। वहीं दानापुर रेल मंडल के डीआरएम सुनील कुमार ने बताया कि रेलवे ने इस स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। दानापुर के लखनीबिघा स्थित नयी बने रेलवे क्वार्टर में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है जहां अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसे आइसोलेट किया जाएगा।


बता दें कि देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पूरे देश भर में मरीजों की संख्या 325 हो गई है।कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 63 मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है। मुंबई में तमाम मॉल और होटल बंद हो चुके हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार विशेष ट्रेनों के जरिए बिहार के लोगों को घर वापस भेज रही है।