ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / bihar / पैसा बचाने के चक्कर में धू-धू कर जली बुलेट, 60 रुपये लीटर पेट्रोल...

पैसा बचाने के चक्कर में धू-धू कर जली बुलेट, 60 रुपये लीटर पेट्रोल भरवाना पड़ा महंगा

16-Mar-2021 04:02 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: यह खबर उनके लिए है जो पैसे बचाने के लिए पेट्रोल पंप की बजाय दूसरे जगह से तेल भराते है और जरा सी लापरवाही के कारण वे बड़े हादसे के शिकार हो जाते है। हम बात कर रहे है समस्तीपुर के एन.एच.-28 की जहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक से घर लौटने के दौरान एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगता देख बाइक सवार सड़क पर बाइक को छोड़कर भागा और अपनी जान बचाई। सड़क पर बाइक काफी देर तक धू-धू कर जलती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। 

news image

बताया जाता है कि नकली पेट्रोल की वजह से बुलेट बाइक की इंजन में आग लग गई। दरअसल युवक ने पैसे बचाने के लिए पेट्रोप पंप की जगह बाहर से अपनी बाइक में तेल भरवाया था। 60 रुपये लीटर की दर से उसने 7 लीटर तेल अपनी बुलेट बाइक में भरवाई थी। बाइक में तेल भरवाने के बाद वह घर की ओर निकला ही था कि तभी बाइक की इंजन में आग लग गई और बाइक जलकर खाक हो गया। घटना बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियां चौक की है जहां स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जली हुई बाइक को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।  

news image

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बांगरा थाना के चंद दूरी पर मुर्गियां चौक स्थित दर्जनों अवैध दुकान चल रहे है जहां मिलावटी नकली पेट्रोल और डीजल बेचा जा रहा है। इस गोरखधंधा में पुलिस वाले भी शामिल है। आज जब बुलेट में आग लगी तब प्रशासन सक्रिय हुआ और इस तरह के कुछ दुकानदारों पर कार्रवाई करते भी दिखे। बताया जाता है कि बाइक सवार बसहीं भिंडी का रहने वाला है। बुलेट के मालिक ने बताया कि बंगरा से घर जाने के दौरान पेट्रोल खत्म हो गया था। जिसकी वजह से गुमटी के पास पेट्रोल बेच रहे दुकानदार से उसने बाइक में तेल भरवाया और जैसे ही वह आगे बढ़ा बाइक की इंजन में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसने बाइक को छोड़ किसी तरह से अपनी जान बचाई।

news image