ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति

Home / bihar / Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गये IB अफसर मनीष रंजन के...

Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गये IB अफसर मनीष रंजन के परिजनों से मिली पवन सिंह की पत्नी, बोलीं..कायराना हरकत करने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब

आईबी अफसर मनीष रंजन के परिवार से मिलने के लिए भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह रोहतास के करगहर स्थित अरुही गांव पहुंची जहां पीड़ित परिवार से मिली और इस घटना पर दुख जताया और सांत्वना दी।

24-Apr-2025 05:10 PM

By First Bihar

pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बायसरन में मंगलवार की दोपहर हुए आतंकी हमले 26 पर्यटकों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पर्यटकों पर चुन-चुनकर एके 47 से गोलियां बरसाने के बाद आतंकवादी जंगल के रास्ते फरार हो गये। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकवादियों के इस कायराना हमले में बिहार के रहने वाले आईबी अफसर मनीष रंजन की भी एके 47 से गोली मारकर हत्या कर दी गई। 


मनीष हैदराबाद में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात थे और पत्नी और दो बच्चों के साथ छुट्टी मनाने पहलगाम गए हुए थे। पत्नी और बच्चों के सामने ही आतंकियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। पत्नी और बच्चे से सामने आतंकवादियों ने मनीष की गोली मारकर हत्या की थी। आईबी अफसर मनीष रंजन के परिवार से मिलने के लिए भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह रोहतास के करगहर स्थित अरुही गांव पहुंची जहां पीड़ित परिवार से मिली और इस घटना पर दुख जताया और सांत्वना दी। 


इस दौरान ज्योति सिंह ने कहा कि आतंकियों ने देश और सरकार को सीधे तौर पर चुनौती देने का काम किया है। ऐसे में जल्द से जल्द इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और इन आतंकवादियों के इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। जिससे फिर इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो। ऐसा करने से पहले आतंकवादी सौ बार सोचे। पहलगाम में आतंकी हमले से देशभर में आक्रोश व्याप्त है। हर कोई आतंकियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।


 पवन सिंह की बीवी ज्योति सिंह भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोषी आतंकवादियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। देश के लोगों से कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोग अपनी एकता का परिचय दें। 


दरअसल आईबी अफसर मनीष रंजन अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने पहलगाम के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध टूरिस्ट पैलेस बायसन गये हुए थे। तभी आतंकवादियों ने पर्यटकों से नाम और धर्म पूछकर गोलियां बरसाईं। पत्नी और बच्चों के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आतंकियों ने मनीष रंजन की पत्नी से कहा कि अपनी मोदी सरकार को जाकर बता दो कि उसके साथ क्या हुआ है? 

news image

news image