देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
26-Apr-2025 09:25 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में तीन आतंकवादियों का स्केच जारी किया गया है। तीन स्केच में से दो का हुलिया पटना में घूम रहे दो युवकों से मिला। जिसके बाद खलबली मच गई। देर रात इंटेलिजेंस से यह इनपुट कोतवाली थाने को मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। देर रात खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला कि स्केच में दिख रहे दो संदिग्धों से मिलते-जुलते चेहरे पटना शहर में देखे गए हैं।
इनपुट मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस अलर्ट हो गई और तीन टीमों ने शहर के प्रमुख इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन, फ्रेजर रोड और होटल गली जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में घंटों तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन युवकों की पहचान की गई और अंततः फ्रेजर रोड स्थित एक अपार्टमेंट से उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद सामने आया कि तीनों युवक दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और कपड़े के व्यवसाय से जुड़े हैं।
पुलिस को शक इसलिए हुआ क्योंकि दो युवकों का चेहरा जारी किए गए स्केच से काफी हद तक मेल खा रहा था। साथ ही, इन युवकों को डाकबंगला चौराहे के पास संदिग्ध तरीके से फोटो खींचते देखा गया था। पूछताछ में एक युवक ने बताया कि वह पहली बार पटना आया है और अपने दोस्त को लोकेशन दिखाने के लिए फोटो भेज रहा था। पूछताछ और स्थानीय थाने से सत्यापन के बाद तीनों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया।