ब्रेकिंग न्यूज़

सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम'

Home / bihar / नालंदा: पेड़ से लटका मिला युवक की लाश, अब तक नहीं हुई युवक...

नालंदा: पेड़ से लटका मिला युवक की लाश, अब तक नहीं हुई युवक की पहचान

23-Apr-2021 12:19 PM

By DIPAK

NALANDA: कोरोना महामारी के बीच बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। नालंदा में एक शख्स का शव पेड़ से लटका मिला है जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

news image

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लोग यह आशंका जता रहे हैं कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। फिलहाल इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा कि युवक की हत्या हुई है या युवक ने आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही मृतक की पहचान भी की जा रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 

news image



पेड़ में लटके लाश पर जैसे ही सुबह ग्रामीणोंं की नजर गई यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों का हुजुम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटके शव को उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।