ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / पटना का एक भी सब्जी-फल वाला नहीं निकला कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने चलाया...

पटना का एक भी सब्जी-फल वाला नहीं निकला कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने चलाया था विशेष अभियान, ऑटो पर बैठे तो रहें सावधान

10-Aug-2020 08:21 PM

PATNA: राजधानी पटना में अगर आप सब्जी या फल लेने जा रहे हों और डर रहे हों कि सब्जी वाले के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आप भी मुसीबत में फंस सकते हैं तो ये डर मन से निकाल दीजिये. पटना जिला प्रशासन ने आज सब्जी-फल बेचने वालों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया था. इसमें एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला. ऐसा ही अभियान ऑटो चालकों के लिए चला, जिसमें एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया.


पटना जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक प्रमंडलीय आयुक्त पटना संजय कुमार अग्रवाल की पहल पर सब्जी मंडियों में विशेष अभियान चलाकर सब्जी विक्रेता फल विक्रेता की कोरोना जांच शुरू की गयी. प्रशासन ने सभी सब्जी मंडियों में अभियान के रूप में टेस्टिंग का कार्य चलाया गया ताकि छोटे व्यवसाय से जुड़े हुए गरीब व्यक्तियों को अपनी रोजी-रोटी छोड़ कर जांच केंद्रों पर नहीं जाना पड़े बल्कि उनके रोजगार स्थल पर ही जांच हो जाये. 


आज इसके तहत पटना सदर इलाके में की सब्जी मंडियों में सब्जी-फल विक्रेताओं की जांच की गयी. इसी तरीके से सड़क पर या स्टैंड में लगे ऑटो चालकों का भी कोरोना जांच का अभियान चलाया गया. प्रशासन ने इसके लिए ऑटो संघ से समन्वय बनाकर टेस्टिंग का कार्य शुरू किया था. 


एक भी सब्जी फल विक्रेता नहीं निकाल पॉजिटिव

पटना जिला प्रशासन के मुताबिक हर रोज सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग जाते हैं तथा यदि वहां कोई संक्रमित व्यक्ति सब्जी बेचता है उसमें संक्रमण फैलाव की गुंजाइश सबसे ज्यादा होती है. लिहाजा ये विशेष अभियान चलाया गया है. पटना में आज 105 सब्जी-फल बेचने वालों की जांच की गयी. इनमें से एक भी करोना पॉजिटिव नहीं निकला है. 


ऑटो पर बैठते वक्त सावधान

उधर जिला प्रशासन ने आज 40 ऑटो चालकों की कोरोना जांच की. इसमें एक ऑटो चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हालांकि एक छोड बाकी सब निगेटिव हुए लिहाजा वहां भी बहुत चिंता करने की बात नहीं है.