ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

Home / bihar / शहीद संतोष को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा कोई कांग्रेस नेता, गिरिराज बोले...कांग्रेस को...

शहीद संतोष को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा कोई कांग्रेस नेता, गिरिराज बोले...कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए..देशभक्ति किसे कहते हैं यह बात इन्हें नहीं मालूम

21-May-2025 10:37 PM

By First Bihar

PATNA: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बिहार के भागलपुर के लाल संतोष यादव शहीद हो गये। बुधवार की देर शाम शहीद संतोष का पार्थिक शरीर को पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उन्हें नम आंखों से विदाई दी गयी। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह सहित कई लोगों ने बिहार के लाल शहीद संतोष यादव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजिल अर्पित की। लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई भी नेता शहीद को श्रद्धांजलि देने नहीं आया। 


जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस को शर्म करनी चाहिए। केवल बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होता है। इन लोगों को सीखने की जरूरत है। यह जानने की जरूरत है कि देशभक्ति किसे कहते हैं? सिर्फ यह कहने से नहीं होता कि 100 साल से हम देशभक्त हैं। केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह यही नहीं रुके। जब उन्होंने देखा कि विपक्ष की ओर से कुछ लोग नजर आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई भी बिहार के लाल को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा है तब उनसे रहा नहीं गया। 


उन्होंने अपने दिल के भड़ास को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर निकाल दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत का लाल, बिहार का लाल, भागलपुर का लाल, नवगछिया के इस्माइलपुर का लाल संतोष कुमार यादव शहीद होकर पटना आए। मेरा सौभाग्य हुआ कि दो फूल उनके चरणों में अर्पित कर पाया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री साम्राज्य चौधरी और विजय कुमार सिन्हा एवं अन्य विपक्ष के नेता लोग थे लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस का कोई भी नेता वहां मौजूद नहीं था। 


जबकि कांग्रेस खुद को कहती है कि मैं 100 साल का देशभक्त हूं। यह बात राहुल और खरगे साहब अक्सर करते हैं लेकिन आज उनकी पार्टी बिहार के लाल शहीद संतोष यादव के चरणों में दो फूल अर्पित नहीं कर सके और ना ही आंसू बहा सके। संतोष यादव देश के लिए शहीद हुए हैं। कांग्रेस के नेताओं को इस पर शर्म करनी चाहिए। केवल बड़ी-बड़ी बातें नहीं करना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं को यह सीखने की जरूरत है कि देशभक्ति किसे कहते हैं?