‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
16-Apr-2021 10:33 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फ़ैल रही है. रोजाना कोरोना के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं. अस्पतालों में बेड की कमी की वजह से मरीजों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमितों की परेशानी को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पटना स्थित NMCH को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाने का एलान किया है. उन्होंने बताया कि NMCH में अब सिर्फ कोविड मरीजों का इलाज होगा.
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आईजीआईएमएस में कोविड मरीजों के लिए 50 बेड का अस्पताल शुरू किया गया है. तीन दिनों के अंदर आईजीआईएमएस में और एक सौ बेड की व्यवस्था की जाएगी. वहीं, सभी जगहों पर ऑक्सीजन की उपलब्धता बरकरार रहेगी. ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को निर्देश दिया गया है.
इधर, प्रधान सचिव ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए हैं. मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर कोरोना संक्रमण को काबू करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं. टेस्टिंग के अलावे वैक्सीनेशन भी तेजी से हो रहा है. बिहार सरकार अपनी तरफ से सभी जिम्मेदारियां पूरी करने में जुटी हुई है.