ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / चुनाव प्रचार के दौरान नित्यानंद अचानक तलने लगे पकौड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो...

चुनाव प्रचार के दौरान नित्यानंद अचानक तलने लगे पकौड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

Nityanand Rai, pakoda video, वैशाली में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अचानक बिदुपुर स्टेशन के पास एक दुकान पर पहुंचे और खुद कराही में पकौड़े व कचरी तलने लगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

01-Nov-2025 08:52 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का पकौड़ा तलते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिदुपुर रेलवे स्टेशन के पास साहू मिष्ठान भंडार में पहुंचे नित्यानंद अचानक कराही में पकौड़ा तलने लगे। उन्हें पकौड़ा और कचरी छानते देख लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


दरअसल हाजीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे एनडीए प्रत्याशी अवधेश सिंह और राघोपुर विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए नित्यानंद राय वैशाली पहुंचे थे। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी नजर बिदुपुर स्टेशन के पास स्थित साहू मिष्ठान में पकौड़ा छान रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। 


वो वहां पहुंच गये जिन्हे देखकर दुकानदार और उस व्यक्ति को भी विश्वास नहीं हुआ कि देश के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उनके सामने खड़े हैं। नित्यानंद राय ने हाथ में छनौटा पकड़ा और वो कराही में पकौड़ा और कचरी छानने लगे। उन्होंने खुद पकौड़े तले और अपने समर्थकों के साथ-साथ खुद भी उसका स्वाद चखा। 


अब पकौड़ा तलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार की शाम का बताया जा रहा है, जब नित्यानंद राय हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में एक विशाल चुनावी जनसभा समाप्त करने के बाद जनसंपर्क के लिए निकले थे।