ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / bihar / सदन छोड़ विदेश जाने पर नित्यानंद ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा..बाढ़ और...

सदन छोड़ विदेश जाने पर नित्यानंद ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा..बाढ़ और आपदा में बिहार छोड़ने वाले अब राजनीति से भी हो गये नदारद

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर यूरोप दौरे को लेकर बड़ा हमला बोला। कहा कि तेजस्वी बिहार और सदन से नदारद रहते हैं और आपदा के वक्त भी राज्य छोड़ देते हैं। इनकों बिहार के लोगों का सिर्फ वोट चाहिए, यहां की जनता से कोई मतलब नहींं।

06-Dec-2025 02:49 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा का सत्र छोड़कर यूरोप जाने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। कहा कि तेजस्वी यादव सदन के साथ-साथ बिहार की राजनीति से भी नदारद हो गये हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जहां भी गए हो लेकिन बिहार छोड़कर नदारद होना यह प्रतीत करता है कि बिहार और बिहार वासियों से उनका लगाव भी खत्म हो गया है। 


बिहार की जनता सब देख रही है। तेजस्वी यादव ज्यादा अपना समय बिहार से बाहर ही बिताते हैं। तेजस्वी कोरोना काल में भी बिहार छोड़कर चले गए थे। कई बार ऐसा हुआ कि बिहार बाढ़ से घिरा हो उस समय भी वह लोगों को मरने के लिए छोड़ विदेश और दिल्ली चले जाते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि जब-जब बिहार में कोई आपदा या विपत्ति आती है तब-तब वो बिहार से गायब हो जाते हैं। कभी दिल्ली दौरे तो कभी विदेश दौरे पर चले जाते हैं। ऐसा लगता है कि बिहारियों पर से तेजस्वी का भरोसा उठ चुका है और बिहार वासियों का लालू परिवार, महागठबंधन, आरजेडी और तेजस्वी से भरोसा उठ गया है।