ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / नीतीश सरकार ने इन कर्मियों का बढ़ाया मानदेय, जान लीजिए बड़ा फैसला

नीतीश सरकार ने इन कर्मियों का बढ़ाया मानदेय, जान लीजिए बड़ा फैसला

28-Jul-2022 10:27 AM

PATNA : बिहार में मानदेय पर काम करने वाले कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने मानदेय पर काम कर रहे एक खास सेक्शन के कर्मियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही मिड डे मील योजना से जुड़े कर्मियों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। 



आपको बता दें, बिहार राज्य मध्याह्न भोजना योजना समिति (मिड डे मील) की अनुशंसा पर राज्यभर के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के मूल मानदेय 6.33 फीसदी बढ़ा दिए गए हैं। मानदेय में ये बढ़ोतरी एक जून, 2022 से लागू कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस फैसले के बाद लगभग 600 अधिकारियों-कर्मियों ने राहत की सांस ली है। 



इसको लेकर, पीएम पोषण योजना के निदेशक और शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सतीश चंद्र झा ने आदेश जारी किया है, जिसमें इस बात का ज़िक्र किया गया है कि राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक के कर्मियों का मानदेय बढाया गया है। मिड-डे मील योजना के बीआरपी को अभी 16, 100 कार्यालय सहायक को 25,967 डीसी को 25,417 एकाउंटेंट को 25,417, जबकि डीपीएम को 29,983 रुपए मानदेय मिलता है। 6.33 फीसदी बढ़ोतरी के फैसले से इनके मानदेय में क्रमशः 1019, 1555, 1608, 1608 और 1897 रूपये की बढ़ोतरी होगी। जान लें कि जिन कर्मचारियों की सेवा जून 2022 को एक साल की हो चुकी हो, उन्हें ही इस मानदेय का लाभ मिल पाएगा। आदेश में साफ़ तौर पर ये भी कहा गया है कि मध्याह्न भोजना योजना समिति (पीएम पोषण योजना) के मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत पदाधिकारियों-कर्मचारियों को ही इसका फायदा मिल सकेगा।