देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
14-Jan-2026 12:58 PM
By First Bihar
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित “समृद्धि यात्रा” को बिहार के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी, जनोन्मुख और ऐतिहासिक पहल बताया गया है। जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन–प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्राएँ हमेशा से विकास, न्याय और समावेशी प्रगति की प्रतीक रही हैं और समृद्धि यात्रा उसी कड़ी को आगे बढ़ाने वाली है।कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। समृद्धि यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, आम जनता की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनेंगे तथा अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश देंगे। यह यात्रा सरकार की जवाबदेही और संवेदनशीलता को और मजबूत करेगी।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री की यात्राएँ हमेशा से विकास के नए अध्याय लिखती रही हैं। न्याय यात्रा से लेकर प्रगति यात्रा और अब समृद्धि यात्रा तक, हर पहल का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समृद्धि यात्रा बिहार को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी तथा जनता का विश्वास मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति और अधिक मजबूत होगा। रंजीत कुमार झा ने राज्य की जनता से आह्वान किया कि वे समृद्धि यात्रा में सक्रिय सहभागिता करें, अपने सुझाव और अपेक्षाएँ मुख्यमंत्री तक पहुँचाएँ तथा बिहार के विकास की इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें।