ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
21-Oct-2025 05:34 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और कांटी से की। मीनापुर हाई स्कूल मैदान और कांटी राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनडीए की जनसभा में उन्होंने जदयू प्रत्याशी अजय कुशवाहा, अजीत कुमार, राज कुमार राजू, मदन चौधरी और भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास का दौर रुकने नहीं देना है। उन्होंने वादा किया कि अगले पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। जनता से अपील करते हुए नीतीश कुमार ने कहा विकास के काम को याद रखिए, अफवाहों में मत आइए। 24 नवंबर 2005 को जब हमारी सरकार बनी थी, तब बिहार की हालत बेहद खराब थी। शाम होते ही लोग घरों से निकलने से डरते थे, समाज में तनाव था।
हमने कानून-व्यवस्था सुधारी, सड़कों, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किया। आज बिहार विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।सभा के दौरान एक रोचक पल भी देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद को माला पहनाने के लिए हाथ बढ़ाया, तो पास खड़े राज्यसभा सांसद संजय झा ने उनका हाथ पकड़ लिया। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो। उनके इस अंदाज़ पर मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रमा निषाद को माला पहनाई।
गौरतलब है कि रमा निषाद, पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं और इस बार औराई विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी हैं। भाजपा ने मौजूदा विधायक व पूर्व मंत्री रामसूरत राय की जगह रमा निषाद पर भरोसा जताया है। मीनापुर और कांटी में हुई इस सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंच पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।