देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
11-Jan-2022 01:52 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. जिसके बाद आज पटना के शेखपुरा मोड़ स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में नीतीश कुमार जल्द स्वस्थ हो उसको लेकर एक हवन किया गया. श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर के पंडित ने बताया कि देश में और बिहार में जिस तरह तेजी से कोरोना फैल रहा है, उसके लिए हम लोग हवन कर रहे हैं ताकि कोरोना जल्दी से ख़तम हो.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे बिहार के मुखिया हैं. उनके स्वास्थ्य के लिए भी हम लोग यह पूजा कर रहे हैं. वह जल्द से जल्द स्वस्थ हों यही हम लोग की कामना है.
बता दें कि बिहार में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है और अब खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इस वक्त बिहार सरकार के कुल 9 मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. 31 में से 9 मंत्री इस वक्त कोविज 19 की चपेट में है यानी की नीतीश सरकार के 25 फ़ीसदी मंत्री इस वक्त क्वारंटीन हैं.
सोमवार को मुख्यमंत्री समेत 4737 नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है. सोमवार की रिपोर्ट में सबसे अधिक 2566 नए संक्रमित पटना जिले से मिले हैं. मुजफ्फरपुर से 291, गया से 141 संक्रमित मिले.