ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट

Home / bihar / BIHAR ELECTION: कभी नीतीश के बड़बोले विधायक रहे गोपाल मंडल के खिलाफ CM...

BIHAR ELECTION: कभी नीतीश के बड़बोले विधायक रहे गोपाल मंडल के खिलाफ CM ने किया चुनाव-प्रचार, बुलो मंडल के लिए मांगा वोट

उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी बुलो मंडल के लिए वोट मांगा और लालू-राबड़ी के ‘जंगलराज’ पर जमकर निशाना साधा। नीतीश ने कहा कि पहले बिहार में अंधेरा, भय और अव्यवस्था थी, अब शिक्षा, बिजली और शांति का माहौल है।

03-Nov-2025 03:20 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में दो चरणों में मतदान होने वाले हैं। 6 और 11 नवम्बर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 14 नवम्बर को होगी। इससे पहले तमाम दलों के नेता और स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में 3 चुनावी सभा की। कभी नीतीश के बड़बोले विधायक रहे गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ तीनटंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जेडीयू प्रत्याशी बुलो मंडल के लिए सीएम नीतीश ने गोपालपुर की जनता से वोट मांगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी के जंगलराज का जिक्र किया और पहले की सरकार को फालतू बताया। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले क्या स्थिति थी किसी से छिपा हुआ नहीं है। शाम होने से पहले लोग बाहर का काम कर लिया करते थे। शाम होने के बाद वो घर से बाहर नहीं निकलते थे। जब बच्चा घर से शाम में निकलने की कोशिश करता तो उनके माता-पिता किसी अनहोनी के डर से उन्हें घर से निकलने नहीं देते थे। लालू-राबड़ी के जंगलराज की स्थिति बद से बदतर थी। उस दौर को याद कर रोंगते खड़े हो जाते थे। लेकिन आज स्थिति बहुत अच्छी है। यह खुद लोग ही बताएंगे। आज रात में भी लोग आराम से घूमते हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो फालतू सरकार थी। हिंदू-मुस्लिम के झगड़े होते थे। पढ़ाई और इलाज की व्यवस्था तक नहीं थी। बिजली भी अक्सर गुल रहती थी।


 लोग तब लालटेन जलाते थे, लेकिन जब हमारी सरकार आई तो हमने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और लॉ एन्ड ऑडर पर फोकस किया। आज शायद ही किसी के घर में लालटेन होगा। गांव-गांव देहात एलईडी बल्बों की रोशनी से चकाचक हो गया है। कही अंधेरा नजर नहीं आता है। तीनटंगा के बाद नीतीश ने कहलगांव के गोराडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जिसके बाद तीसरी सभा सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के करहरिया स्थित देवी प्रसाद महतो उच्च स्कूल के मैदान में की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहां भी 2005 से पहले और बाद के बिहार की स्थितियों से लोगों को अवगत कराया। 


कहा कि पहले वाली आरजेडी की सरकार ने कोई काम नहीं किया था। बिहार को ऐसा कर रखा था कि शाम के बाद लोग घर से बाहर भी नहीं निकलते थे। जब हमारी सरकार आई तो बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ। हमने तो कब्रिस्तानों और मंदिरों की घेराबंदी कर हिन्दू मुस्लिम का विवाद ही खत्म कर दिया। आज देखिये बिहार का माहौल कितना बढ़िया है यहां हिन्दू और मुस्लिम खुशी-खुशी रहते हैं। एक दूसरे के पर्व त्योहार में शामिल होते हैं।