Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
11-Jul-2025 11:13 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसलों और योजनाओं का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, खासकर कमजोर वर्गों और महिलाओं के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं की समस्याओं को समझने के लिए व्यापक बातचीत की गई, जिसमें पता चला कि महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता अपर्याप्त थी। इसके बाद सरकार ने फैसला लिया कि ₹400 की जगह इस सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1100 किया जाएगा। यह पैसा आगामी 10 अगस्त को सभी पात्र लोगों को एक साथ वितरित किया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
नीतीश कुमार ने विपक्षी नेता लालू यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में जो कुछ भी हुआ, उस पर वे टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, "20 साल से पहले कोई क्या करता था, हम गलती से दो बार उधर चले गए। अब हम आगे कभी इधर-उधर नहीं होंगे, एक साथ रहेंगे और विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे।"
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए आरक्षित 50% सीटों और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की स्थिति कमजोर थी, लेकिन अब वे बेहतर कपड़े पहनती हैं और सम्मान के साथ जीवन जी रही हैं। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। नीतीश कुमार ने कहा, हमारा उद्देश्य सभी लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। समाज के हर वर्ग को सम्मान और सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। हम इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज