Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
01-Mar-2026 07:22 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। रविवार को वो 75 साल के हो गये हैं। सीएम नीतीश ने अपना 75वां बर्थडे मुख्यमंत्री आवास में केक काटकर मनाया। इस मौके पर उनके बेटे निशांत और परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। सभी ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इससे पहले निशांत ने पटना के महावीर मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और पिता की दीर्घायू की कामना की। मंदिर से घर लौटने के बाद निशांत ने पिता नीतीश कुमार को प्रसाद खिलाया। परिवार के सदस्यों ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।
उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी। वही नीतीश कुमार ने शुभकामना देने वालों का आभार व्यक्त किया। देशभर के नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। वही गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रदेशवासियों के विकास और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीधर्मेंद्र प्रधान, ललन सिंह, पीयूष गोयल, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, किरेन रिजिजू, गिरिराज सिंह, सर्बानंद सोनोलाल, मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सांसद राजीव प्रताप रूडी, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, जदयू प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेताओं ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।




