Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति
20-Jan-2026 04:34 PM
By FIRST BIHAR
Smriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज में समृद्धि यात्रा के दौरान 316 करोड़ रुपये की लागत से 40 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें 181 करोड़ रुपये की लागत की 33 योजनाओं का शिलान्यास और 135 करोड़ रुपये की 7 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।
मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान बतरदेह पंचायत में सारण तटबंध के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया और बरौली प्रखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ गोपालगंज में विभिन्न विभागों द्वारा चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए और जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। यात्रा के दौरान आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों को भी संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 से पहले की स्थिति का जिक्र किया और कहा कि उस समय बिहार में कानून का शासन नहीं था। शाम ढलते ही लोग घर से बाहर निकलने में डरते थे, समाज में झगड़े आम थे, शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी, चिकित्सा सुविधाएं सीमित थीं और सड़कें जर्जर थीं।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में व्यापक काम किए, जिससे बिहार में विकास की तस्वीर स्पष्ट रूप से दिख रही है। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल का भी इशारा करते हुए कहा कि उस समय मुख्यमंत्री पद पर बदलाव और परिवारवाद देखा गया।