ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / bihar / पटना को आज मिलेगा तोहफा, आर ब्लॉक फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे CM नीतीश

पटना को आज मिलेगा तोहफा, आर ब्लॉक फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे CM नीतीश

09-Aug-2020 07:20 AM

PATNA : कोरोना काल में पटना के लोगों को आज एक और तोहफा मिलने वाला है। पटना के आर ब्लॉक फ्लाईओवर का आज शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ब्लॉक फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाईओवर विधानसभा के सामने से शुरू होकर पटना क्लब तक जा रहा है। उद्घाटन के साथ ही इस पर ट्रैफिक के शुरू हो जाएगा। 


इस फ्लाईओवर के शुरू होने से विधानसभा और हार्डिंग रोड से वीरचंद पटेल पर या इनकम टैक्स होते हुए डाकबंगला जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब लोग सीधे फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हुए विधानसभा के सामने से फ्लाई ओवर के जरिए वीरचंद पटेल पर स्थित पटना न्यू क्लब के पास पहुंच जाएंगे। इस फ्लाईओवर को भिखारी ठाकुर पुल से भी जोड़ दिया गया है जिसके कारण मीठापुर और जक्कनपुर  के रहने वाले लोगों को भी इसका पूरा फायदा मिलेगा। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। बिहार विधान सभा स्थित सप्तमूर्ति के पास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नीतीश कुमार के अलावा इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को इस कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन क्वारन्टीन में होने के कारण नहीं आ पाए हैं।