ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / नितिन नबीन को राष्ट्रीय फलक पर लाना बिहार की युवा पीढ़ी का सम्मान:...

नितिन नबीन को राष्ट्रीय फलक पर लाना बिहार की युवा पीढ़ी का सम्मान: सम्राट चौधरी

बांकीपुर विधायक नितिन नबीन को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी और इसे बिहार की युवा पीढ़ी का सम्मान बताया।

17-Dec-2025 02:59 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आज बांकीपुर विधायक नितिन नबीन से मुलाकात की। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। नितिन नबीन से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि आशा करता हूं कि संगठन कार्य में निपुण नितिन नबीन के युवा नेतृत्व से पार्टी को ऊर्जा मिलेगी। 


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि नितिन नबीन को राष्ट्रीय दायित्व मिलना बिहार की युवा पीढ़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह  और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विश्वास का प्रतीक है। यह राष्टीय फलक पर बिहार की युवा पीढ़ी का सम्मान भी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नितिन नबीन के समर्पन भाव, सबको साथ लेकर काम करने की शैली और उनके युवा जोश का लाभ भाजपा को अगले साल पश्चिम बंगाल,  तमिलनाडु और केरल विधानसभाओं के चुनाव में अवश्य मिलेगा।