Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
14-Dec-2025 09:21 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में करीब आधा प्रतिशत आबादी वाली कायस्थ जाति को विधानसभा चुनाव में भाजपा कोटे से केवल एक सीट मिलने को लेकर लंबे समय से असंतोष था। लेकिन अब बीजेपी ने इस कसक को दूर करने की दिशा में बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। पार्टी ने कायस्थ समाज से आने वाले बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर उन्हें जेपी नड्डा का संभावित उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कोर वोटर माने जाने वाले कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को संगठनात्मक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है। बीजेपी कोटे से बिहार में केवल बांकीपुर सीट पर नितिन नबीन को टिकट मिला था, जबकि कुम्हरार जैसी पारंपरिक कायस्थ सीट पर टिकट न मिलने से समाज में नाराजगी थी। नितिन नवीन के इस प्रमोशन के बाद माना जा रहा है कि भाजपा किसी कायस्थ नेता को पार्टी की कमान सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
हालांकि भाजपा में कार्यकारी अध्यक्ष से सीधे अध्यक्ष बनने की कोई तय परंपरा नहीं है, लेकिन 2019 में अमित शाह के केंद्रीय गृहमंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को पहले कार्यकारी अध्यक्ष और फिर 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में समाप्त होना था, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया। अब उसी मॉडल पर नितिन नबीन को आगे बढ़ाए जाने की चर्चा है।
बिहार में भाजपा ने कायस्थ समाज से केवल नितिन नबीन को टिकट दिया था और वे लगातार पांचवीं बार बांकीपुर से जीतकर नीतीश सरकार में मंत्री बने हैं। नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। माना जा रहा है कि खरमास के बाद यानी मकर संक्रांति के बाद भाजपा अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है और होली तक पार्टी को नया पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। जेपी नड्डा की तरह नितिन नवीन को पहले कार्यकारी और फिर पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना से यह साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है।
