पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
16-Dec-2025 06:40 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारों से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन ने जिन दो विभाग पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब उन विभागों की जिम्मेदारी अब दो बीजेपी नेताओं को दिया गया है।
पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दिलीप जायसवाल को दी गयी है। वही नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग विजय कुमार सिन्हा को सौंपा गया है। जब तक मंत्रिमंडल में नये लोग शामिल नहीं हो जाते हैं तब तक ये दोनों विभागों को ये संभालेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और खनन विभाग के साथ साथ नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग को विजय सिन्हा संभालेंगे। वही दिलीप जायसवाल उद्योग विभाग के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग को संभालेंगे।
दरअसल दोनों विभाग बिहार सरकार के मंत्री और बांकीपुर विधायक नितिन नबीन संभाल रहे थे। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। वे पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा की ओर से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से हटने का फैसला लिया।
नितिन नवीन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर अहम भूमिका निभाई है। नीतीश सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कई योजनाओं को गति दी। सड़कों के निर्माण, शहरी आधारभूत संरचना के विकास, आवास योजनाओं और नगर निकायों को सशक्त बनाने के लिए उनके कार्यकाल को खासा अहम माना जाता है।
भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में नितिन नवीन की बढ़ती भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह पद संगठन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक फैसलों को देशभर में लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने यह स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, इसी कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। ऐसे में अब तय माना जा रहा है जल्द ही नितिन नवीन भाजपा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।