Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
20-Mar-2020 02:38 PM
By Pranay Raj
NALANDA : निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने के बाद महिलाओं और युवतियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है । वहीं युवाओं ने भी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लोगों के बीच मिठाई बाट कर खुशी का इजहार किया ।सभी ने आज के दिन को निर्भया दिवस के रुप में सेलिब्रेट किया।
बिहारशरीफ के बिचली खंदक पर स्थित गणेश गली मोहल्ले में महिलाओं और युवतियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा खुशी का इजहार किया । इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि देर से ही सही मगर उन चारों दरिंदे को फांसी की सजा मिली । इनलोगों को फांसी की सजा मिलने से लोगों को न्यायालय के प्रति विश्वास बढ़ा है । और जो भी इस तरह की हरकत करता है उन्हें सबक मिल सकेगा।
युवाओं ने बिहारशरीफ के श्रमकल्याण केंद्र के मैदान में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लोगों के बीच मिठाई बाट कर खुशी का इजहार किया । इस मौके पर युवकों ने कहा कि इस तरह के दरिंदो को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए । आज के दिन हमलोग निर्भया दिवस के रूप में मना रहे हैं । देर से ही सही मगर उन चारों दरिंदे को आज फांसी की सजा मिली ।