Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
24-Feb-2025 08:40 AM
By First Bihar
पटना शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए सर्पेन्टाइन नाले पर इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक चार लेन की सड़क बनाई जाएगी। साथ ही पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर तक बनी सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से सचिवालय, राजधानी वाटिका और जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आवागमन आसान हो जाएगा। इस सड़क के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई थी, जिसके बाद बिहार राज्य पथ विकास निगम (बीआरपीएनएनएल) के अधिकारियों ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है।
इस परियोजना के तहत बनने वाली सड़क दो हिस्सों में तैयार की जाएगी- पहला, पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर तक और दूसरा, इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक। इस पूरी सड़क की कुल लंबाई 860 मीटर और चौड़ाई 14 मीटर होगी। इसके निर्माण में करीब 183.30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
सड़क निर्माण से सर्पेन्टाइन नाले की जमीन पर अतिक्रमण से भी मुक्ति मिलेगी। अब तक अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते रहे हैं, लेकिन अब जब नाले पर ही सड़क बनेगी तो यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इसके अलावा पटेल गोलंबर से इको पार्क तक वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जाएगा, जिससे हार्डिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
पटना की कई सड़कें पहले विभिन्न परियोजनाओं के तहत काटी गई थीं, लेकिन मरम्मत कार्य की धीमी गति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि बुडको के नए एमडी अनिमेष कुमार पराशर के सख्त निर्देश के बाद अब इन गड्ढों को तेजी से भरा जा रहा है। एजी कॉलोनी मेन रोड, बेली रोड और बाबा चौक के आसपास काटे गए गड्ढों को भर दिया गया है और वहां लगाए गए बैरिकेड्स को हटा दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार सड़कों की पिचिंग में कम से कम एक महीना लगेगा। इसका कारण यह है कि जब तक गड्ढों में भरी मिट्टी पूरी तरह बैठ नहीं जाती, तब तक उस पर पिचिंग करना सही नहीं होगा, क्योंकि इससे सड़क धंसने की आशंका रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को अभी भी झटके लग रहे हैं।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना की यातायात व्यवस्था सुचारू हो जाएगी और सचिवालय, एयरपोर्ट समेत अन्य प्रमुख जगहों पर पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अलावा नाले पर सड़क बनने से अतिक्रमण की समस्या खत्म हो जाएगी और लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। फिलहाल सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है, ताकि लोगों को हो रही परेशानी का जल्द समाधान हो सके।