वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
18-Dec-2019 03:42 PM
NAWADA : नवादा में सीएम नीतीश नाराज होकर बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। सड़क की दुर्दशा देख सीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की मौके पर जमकर क्लास ली।
जल-जीवन-हरियाली यात्रा के क्रम में नवादा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार प्राणचक गांव पहुंचे थे। वहां के एक स्कूल में जीविका के स्टॉल को देखने का सीएम का कार्यक्रम था। पूरे लाव-लश्कर के साथ पैदल ही सीएम वहां तक जा रहे थे। लेकिन रास्ता इतना खराब कि पैदल चलने भी लायक नहीं था।
सड़क की दुर्दशा देख सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गए और बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। नीतीश ने मौके पर अधिकारियों को फटकार लगायी। सीएम नीतीश से सड़क की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों की जमकर क्लास ली।
बता दें कि बिहार में सड़कों की दुर्दशा पर माननीयों की नाराजगी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल पटना-गया सड़क की बदहाली से इतने परेशान हुए कि वापसी में उन्होनें पटना आने के लिए ट्रेन पकड़ ली। सड़क की दुर्दशा पर उन्होनें कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।