बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल
21-Dec-2025 10:28 PM
By First Bihar
NAWADA: ट्रकों से अवैध वसूली करने का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गयी है। एक साथ 11 होम गार्ड जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस एक्शन से अन्य पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। मामला नवादा जिले के रजौली चेकपोस्ट की है।
नवादा जिले के रजौली चेकपोस्ट पर ट्रक चालकों से आलू और पैसों की अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच के बाद 11 गृहरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला 24 नवंबर 2025 का है, जब रजौली चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात गृहरक्षकों द्वारा एक ट्रक चालक से आलू और रुपए की मांग की जा रही थी। इस दौरान चालक द्वारा वीडियो बनाए जाने पर उसके साथ धक्कामुक्की भी की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
वायरल वीडियो की जांच पुलिस निरीक्षक, रजौली अंचल द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद नवादा एसपी की अनुशंसा पर जिलाधिकारी ने 11 गृहरक्षकों को अगले आदेश तक कर्तव्य से वंचित करते हुए निलंबित कर दिया। निलंबित गृहरक्षकों में शीतल कुमार, ईश्वरी प्रसाद, जवाहर प्रसाद, कन्हैया कुमार, अतीश कुमार, रघुनंदन प्रसाद, महेश कुमार, रणधीर कुमार, सुधीर कुमार, श्री यादव और मनोज कुमार शामिल हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही, अवैध वसूली और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।