25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-Feb-2025 12:21 PM
By SONU KUMAR
Bihar News: बिहार के पुलिस महकमें में पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों की प्रेमलीला कोई नई बात नहीं है। अक्सर राज्य के अलग-अलग जिलों से पुलिसकर्मियों की प्रेम कहानी सामने आती रही है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां दो पुलिसकर्मियों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, नवादा में दो पुलिसकर्मियों की शादी का एक मामला सामने आया है। नवादा शहर के शोभनाथ मंदिर में एक पुरुष और महिला पुलिसकर्मी ने आपस में प्रेम विवाह किया है। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में दोनों मंदिर में शादी रचाते नजर आ रहे हैं। शादी के दौरान सब कुछ ठीक था, लेकिन जब लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो दारोगा जी को यह नागवार गुजरा। इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। मंदिर के रसीद में दारोगा का नाम सचिन कुमार और महिला कांस्टेबल का नाम सुमन कुमारी दर्ज है।
दोनों पुलिसकर्मी नवादा और मुंगेर जिले में पदस्थापित हैं। यह मामला नवादा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि इसमें उनके दो जवान शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।