ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / nawada-news / Bihar News : थानेदार की कुर्सी पर बैठा युवक, दारोगा और सिपाही...

Bihar News : थानेदार की कुर्सी पर बैठा युवक, दारोगा और सिपाही के रोकने पर पीटा; फिर...

Bihar News: वारिसलीगंज थाना से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल एक युवक थाने में घुसकर थानेदार की कुर्सी पर बैठने की कोशिश करने लगा ...

02-Feb-2025 10:47 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के वारिसलीगंज थाना से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां एक युवक थाने में घुसकर थानेदार की कुर्सी पर बैठने की कोशिश करने लगा। इतना ही नहीं दारोगा ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने दारोगा और सिपाही की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


वहीं, इस पुरे घटनाक्रम को लेकर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बाजार के गौरक्षिणी मोहल्ला निवासी मनोज चौधरी का पुत्र पंकज कुमार अचानक थाना पहुंचकर थानेदार की कुर्सी पर बैठ गया। मना करने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगा। इस बीच प्रोविशनर दारोगा जयप्रकाश कुमार ने युवक को अन्य कुर्सी पर बैठने को कहा, जिसपर पंकज भड़क गए। 


जबकि थाना परिसर में पेड़ की टहनी से दोनों पुलिस कर्मियों के ऊपर प्रहार करने लगा। उसने बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे सिपाही अनुज कुमार की भी पिटाई कर दी। देखते ही देखते दारोगा जयप्रकाश कुमार एवं सिपाही अनुज कुमार जख्मी हो गए, जिनका इलाज स्थानीय सीएचसी में करवाया गया। बाद में अन्य पुलिस कर्मी ने मिलकर युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पंकज कुमार, पिता मनोज चौधरी बताया।


इधर, युवक के पिता मनोज चौधरी ने बताया कि पंकज अचानक मानसिक रूप से बीमार हो गया है। बीते दो दिनों से उसके बरताब में कुछ बदलाव दिख रहा था।सुबह अचानक तबियत बिगड़ी और थाना में जाकर हंगामा किया होगा। बता दें कि पुलिस के साथ मारपीट करने वाला आरोपित युवक पंकज थाना चौक के पास मिठाई दुकान पर कार्य करता है।