ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह

Home / bihar / nawada-news / Bihar News: करंट लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, चलती बस पर...

Bihar News: करंट लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, चलती बस पर गिरा बिजली का हाई टेंशन तार

05-Mar-2025 05:05 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां चलती बस पर बिजली का हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया। इस हादसे में करंट लगने से बस पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है और झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


जानकारी के मुताबिक, बस सवार लोग नालंदा के राजगीर से गया के खिजरसराय की तरफ जा रहे थे, तभी नारदीगंज प्रखंड में बिजली का हाई टेंशन तार टूटकर बस पर जा गिरा। इस घटना के बाद पूरी बस में करंट दौड़ गया और चीफ पुकार मच गई। हादस में बस सवार चार लोगों को झुलसने से मौत हो गई।


घटना उस वक्त हुई जब रास्ते में गिरे हुए पेड़ को हटाने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर बस पर गिर गया। बिजली की तार की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।