ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / bihar / बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य...

बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन

Netaji Subhash Institute of Technology, बिहटा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर प्रस्तुति, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, हैकाथॉन और तकनीकी क्विज का आयोजन किया गया।

28-Feb-2026 08:16 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बिहटा स्थित Netaji Subhash Institute of Technology में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रस्तुति, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, हैकाथॉन और तकनीकी क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आसपास के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 


नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु पोस्टर प्रस्तुति, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, हैकाथॉन तथा तकनीकी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पटना एवं आसपास के लगभग दस विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने नवाचारी विचारों एवं वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं संस्थान की प्रबंध निदेशक नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी के अंतर्गत "3D Animation" विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक नीतू सिंह द्वारा विजेता को ₹5000 (पांच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विद्यार्थियों के नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदान किया गया।


संस्थान के वित्त रजिस्ट्रार पवन सिंह ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं तकनीकी कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. आर.एस. शर्मा ने विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को निरंतर नवाचार करने के लिए प्रेरित किया।


संस्थान के प्राचार्य डॉ. जे. डालेई ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधान की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।news imagenews imagenews image

news image