LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
31-Jan-2026 10:11 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया जिले के नरकटियागंज में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई शिकारपुर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह कोइरगावा चौक के पास की। हालांकि, छापेमारी के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से उत्तर प्रदेश के रास्ते नरकटियागंज की ओर शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और इलाके में छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। लेकिन कोइरगावा चौक के पास ट्रक छोड़कर वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शिकारपुर थाना लाया।
जांच के दौरान ट्रक पर लदे पाइपों के नीचे छिपाकर रखे गए कुल 503 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में रॉयल स्टेज और रॉयल चैलेंज ब्रांड शामिल हैं। एसडीपीओ के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 4437 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर चालक और उत्तर प्रदेश नंबर वाले वाहन के मालिक की पहचान शुरू कर दी है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि फरार चालक और शराब तस्करी में शामिल अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट
