ब्रेकिंग न्यूज़

अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत

Home / bihar / nalanda / Bihar Teacher News: छोटी सी बात पर हैवान बना शिक्षक, क्लासरूम में छात्र...

Bihar Teacher News: छोटी सी बात पर हैवान बना शिक्षक, क्लासरूम में छात्र को जानवरों की तरह पीटा; पिटाई का वीडियो वायरल

Bihar Teacher News: बिहार के नालंदा से नालंदा से हैरार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोचिंग में छात्र की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षक एक छात्र को बेरहमी से पीटते हुए दिखे रहे हैं.

29-May-2025 11:42 AM

By First Bihar

Bihar Teacher News: बिहार के नालंदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग संस्थान में शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जिले के धनेश्वरघाट मोहल्ला, थाना क्षेत्र नालंदा की बताई जा रही है।


वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक एक छात्र को डंडे से पीट रहे हैं, बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा रहे हैं और लगातार मारते जा रहे हैं। छात्र बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता है और खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता है, लेकिन शिक्षक उस पर ध्यान नहीं देते। वीडियो की लंबाई करीब 35 सेकंड है।


पीड़ित छात्र की पहचान सन्नी कुमार, पिता मोती चौधरी, निवासी सोहसराय के रूप में हुई है। उसे गंभीर चोटों के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सन्नी ने बताया कि वह क्लास में बैठा था, तभी एक अन्य छात्र जबरदस्ती उसकी सीट पर बैठ गया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद शिक्षक ने सन्नी को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में एक अन्य युवक भी मारपीट में शिक्षक की मदद करता दिख रहा है, जिसे कोचिंग का कर्मी बताया जा रहा है। वहीं, एक अन्य छात्र पिटते छात्र को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन शिक्षक उसे डांटकर वापस भेज देते हैं।


कोचिंग संचालक का कहना है कि दोनों छात्रों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने दावा किया कि केवल हल्की पिटाई की गई थी और दोनों छात्रों को अभिभावकों के साथ आने को कहा गया था। सन्नी अपने अभिभावक के साथ आया था, जबकि दूसरा छात्र कोचिंग नहीं आया। इस मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


हालांकि, इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि ‘First Bihar-Jharkhand’ नहीं करता है, लेकिन घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग कोचिंग संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं