ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / nalanda / NALANDA: राजगीर के नौलखा मंदिर में लाखों की लूट का खुलासा, पुजारी...

NALANDA: राजगीर के नौलखा मंदिर में लाखों की लूट का खुलासा, पुजारी का बेटा भी था शामिल

नालंदा के पुलिस कप्तान भारत सोनी ने कहा कि आस्था के इस पवित्र स्थल पर हुई शर्मनाक घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से शीघ्र सजा दिलाई जाएगी।

20-May-2025 08:47 PM

By First Bihar

NALANDA: राजगीर स्थित प्रसिद्ध नौलखा मंदिर परिसर में हाल ही में हुई लूट और नाइट गार्ड पर हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक मंदिर के पुजारी का बेटा भी शामिल है। 


पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की गई नकदी, हथियार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस अधीक्षक  भारत सोनी ने मंगलवार शाम बिहारशरीफ स्थित स्मार्ट सिटी भवन में प्रेस वार्ता कर बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात लगभग 2 बजे घटी थी। पांच की संख्या में अपराधी श्वेताम्बर धर्मशाला में दाखिल हुए और वहां मौजूद नाइट गार्ड पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वे दान पेटी में रखे लाखों रुपये लेकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर पुलिस तुरंत हरकत में आई और महज 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 लाख 5 हजार 90 रुपये नकद, एक देसी पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी भारत सोनी ने कहा कि इस घटना ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है।


उन्होंने कहा कि आस्था के इस पवित्र स्थल पर हुई इस शर्मनाक घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से शीघ्र सजा दिलाई जाएगी।पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी मजबूत हुआ है।

नालंदा से राजेश कुमार विश्वकर्मा