काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
28-Dec-2025 08:12 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहक्षेत्र नालंदा में आयोजित जेडीयू के सम्मान समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मंच के सामने शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और गाली-गलौज में बदल गई।
यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में बिहारशरीफ स्थित सोगरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जेडीयू कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना था। शुरुआत में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन अचानक मंच के सामने विवाद शुरू हो गया।
सम्मान को लेकर उठा विवाद
नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार द्वारा कार्यक्रम में आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोगों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जा रहा था। इसी बात को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद जेडीयू के दो गुट आमने-सामने आ गए।
विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के सच्चे और मेहनती कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर एक खास गुट को ही सम्मानित किया गया। उनका आरोप है कि जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों को बुलाने के बावजूद उन्हें मंच पर सम्मान नहीं मिला, जबकि साइबर और शराब माफिया से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।
मंत्री ने आरोपों को किया खारिज
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार सरकार के सामाजिक कल्याण मंत्री मदन साहनी ने पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान पहले ही कर ली गई थी और ऐसे लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था।
मंत्री मदन सहनी ने कहाकि कोई आपस में नहीं भिड़ा है। जिन लोगों ने चुनाव के दौरान विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार का विरोध किया था, वही लोग हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले को लेकर विधायक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।