ब्रेकिंग न्यूज़

सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत

Home / bihar / आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा...

आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप

Bihar News: नालंदा जिले में आशा कर्मी की बहाली के नाम पर रिश्वत का खेल बेनकाब हो गया। बीसीएम मंजीत कुमार को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जिससे स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

26-Mar-2026 03:01 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां आशा कर्मी की बहाली के नाम पर रिश्वत लेने का खेल उजागर हुआ है। नगरनौसा प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के बीसीएम मंजीत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, नगरनौसा की रहने वाली बॉबी कुमारी से मंजीत कुमार ने आशा कर्मी के पद पर बहाली कराने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की थी। रकम ज्यादा होने के कारण दोनों के बीच बातचीत हुई और अंततः 10 हजार रुपये पर सौदा तय हुआ। इसके बाद पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की।


शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने पूरे मामले की जांच कर जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, जैसे ही बॉबी कुमारी ने मंजीत कुमार को 10 हजार रुपये दिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी उसके ठिकाने से ही की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को निगरानी टीम अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है और कर्मचारियों के बीच डर का माहौल साफ देखा जा रहा है।


बताया जा रहा है कि मंजीत कुमार पहले से ही विवादों में घिरे रहे हैं और उन पर कई बार आशा कर्मियों से रिश्वत मांगने के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में निगरानी विभाग को उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।


गौरतलब है कि नगरनौसा प्रखंड में एक सप्ताह के भीतर निगरानी विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 20 मार्च को प्रखंड कार्यालय में तैनात एक बीपीआरओ को छठ घाट योजना की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है।