ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / पटना में जल जमाव को लेकर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव की...

पटना में जल जमाव को लेकर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव की हुई छुट्टी, बुडको के एमडी पर भी गिरी गाज

15-Oct-2019 08:50 PM

PATNA: पटना में जल जमाव को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद की छुट्टी कर दी है. नगर विकास विभाग के प्रधान  सचिव चैतन्य प्रसाद का तबादला करते हुए सरकार ने उन्हें साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग का प्रधान सचिव बना दिया है. बुडको के एमडी पर भी गाज गिरी है. बुडको के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटा दिया गया है.  इनकी जगह पर सीएम सचिवालय के सचिव चंद्रशेखर सिंह को अगले आदेश तक बुडको का एमडी बनाया गया है. बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी डॉ दीपक प्रसाद का तबादला करते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय में प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है.

प्रदीप कुमार झा को पीआरडी का डायरेक्टर बनाया गया है. जबकि संजय अग्रवाल को पटना के कमिश्नर का प्रभार दिया गया है. पटना के कमिश्नर आनंद किशोर को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि उन्हें पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी का भी प्रभार दिया गया है.