ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / bihar / पुलिस की चौकसी पर उठा सवाल: मुजफ्फरपुर में लग्जरी कार सवार बदमाशों का...

पुलिस की चौकसी पर उठा सवाल: मुजफ्फरपुर में लग्जरी कार सवार बदमाशों का दुस्साहस देखिये, गैस कटर से SBI ATM काटकर 25 लाख उड़ाए

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लग्जरी कार से पहुंचकर गैस कटर से SBI एटीएम काटा और करीब 25 लाख रुपये लूट लिए। बार-बार हो रही वारदात से एटीएम सुरक्षा और पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

13-Dec-2025 10:49 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में लग्जरी कार से अपराध करने वाले अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। सदर थाना क्षेत्र के कच्ची– पक्की चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक  के एटीएम में भीषण चोरी की वारदात सामने आई है। बेखौफ चोर गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी 25 लाख नकदी लेकर फरार हो गए।


सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर टूटी-फूटी एटीएम मशीन पर पड़ी तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के साथ  FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एटीएम कक्ष के अंदर गैस कटर से काटने के निशान, बिखरे तार और क्षतिग्रस्त मशीन के अलाव टूटे सीसीटीवी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि वारदात पूरी तैयारी और इत्मिनान से अंजाम दी गई है।


पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने तड़के इस चोरी कि घटना को अंजाम दिया है, जब आसपास सन्नाटा रहता है।  यह पहली घटना नहीं है। इसी एटीएम को पहले भी चोरी और लूट की घटनाओं का सामना करना पड़ा है, इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। 


यही वजह है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बार-बार उसी स्थान को निशाना बना रहे हैं।इस घटना ने एक बार फिर मुजफ्फरपुर में एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की पेट्रोलिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब एक ही एटीएम बार-बार अपराधियों का आसान निशाना बन रहा है, तो सुरक्षा में लापरवाही क्यों बरती जा रही है जिसे लेकर सिटी एसपी का कहना है कि गस्ति कि भी जांच की जाएगी।