ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / bihar / BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले...

BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT

मुजफ्फरपुर के मड़वन में अपराधियों ने गैस कटर से SBI एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है।

08-Mar-2026 10:54 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की गश्ती को चुनौती देते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम को निशाना बनाया। अपराधियों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात की है। मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित मड़वन इलाके में लगे SBI के एटीएम पर अज्ञात अपराधी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अपराधियों के पास गैस कटर समेत अन्य जरूरी उपकरण मौजूद थे। उन्होंने पहले एटीएम के शटर को नुकसान पहुंचाया और फिर मशीन को गैस कटर से काटकर उसमें रखे कैश को निकाल लिया।


घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उससे साफ है कि अपराधी काफी शातिर और पेशेवर थे। उन्होंने देर रात का समय चुना, जब सड़क पर आवाजाही कम थी और आसपास के लोग भी सो रहे थे। अपराधियों ने इत्मीनान से एटीएम मशीन को काटा और बड़ी रकम लेकर फरार हो गए।


सोमवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो एटीएम की हालत देखकर दंग रह गए। एटीएम का शटर टूटा हुआ था और मशीन भी बुरी तरह कटी हुई थी। इसके बाद तुरंत इस घटना की सूचना करजा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एटीएम कटिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।


एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।


फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि एटीएम से कितनी राशि की चोरी हुई है। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाया है और एटीएम में मौजूद नकदी का मिलान किया जा रहा है। बैंक कर्मियों द्वारा कैश का पूरा हिसाब-किताब जांचने के बाद ही चोरी गई राशि का सही आंकड़ा सामने आ पाएगा। हालांकि शुरुआती अनुमान के मुताबिक एटीएम में लाखों रुपये होने की संभावना जताई जा रही है।


इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित एटीएम को अपराधियों ने काफी देर तक काटा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर रात में पुलिस की गश्ती सख्त होती, तो शायद अपराधी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।