Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
03-Jun-2025 04:44 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित नाबालिग बच्ची के साथ गांव के बहशी दरिदें ने दुष्कर्म किया जिसकी इलाज में लापरवाही के दौरान पटना में मौत हो गयी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मृत बच्ची के परिजनों से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंचे और घटना पर दुख जताते हुए नीतीश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जमकर हमला बोला।
मुजफ्फरपुर से पटना आई 11 साल की रेप पीड़ित बच्ची की रविवार को PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बच्ची शनिवार सुबह 11 बजे से करीब 9 घंटे तक PMCH के बाहर एम्बुलेंस में तड़पती रही।पीड़िता की मौत मामले में लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से पटना सहित तमाम जिलों में सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया और नीतीश कुमार- मंगल पांडेय का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
वही मंगलवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां पीड़ित परिवार से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को भी नहीं छोड़ा। तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ यह कहा जा रहा है कि जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है, जांच होने के बाद रिपोर्ट आएगी तो कार्रवाई होगी। आज तक सरकार बताएं कि कितने मामले में जांच कर कार्रवाई की गयी। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमा गयी है। यदि अस्पतालों ने व्यवस्था सही होती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। आज बच्ची सबके सामने जीवित रहती।
ताजा खबर यह आ रही है कि विपक्ष के लगातार हमले के बाद बिहार सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नीतीश सरकार ने पटना पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर अभिजीत को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, वही मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर विभा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। विपक्ष के लगातार हमला बोलने के बाद सरकार को एक्शन लेना पड़ गया। राज्य सरकार ने दलित बच्ची के मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग के दो बड़े पदों पर काबिज दो डॉक्टरों पर कार्रवाई की है।