ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

BIHAR SCHOOL NEWS : सरकारी स्कूल के विद्यार्थी करेंगे IIT JEE और NEET की तैयारी, जानिए क्या है प्लान

BIHAR SCHOOL NEWS : ,सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अब IIT NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना आसान होगा। स्कूलों की लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही ई-लाइब्रेरी

24-Aug-2025 03:32 PM

By First Bihar

BIHAR SCHOOL NEWS : बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब यहां के बच्चों को इंजिनियर और डॉक्टर बनने की तैयारी के लिए प्राइवेट संस्था पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें सरकारी स्कूल में ही सभी तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कि इसको लेकर ताजा अपडेट क्या है ?


दरअसल,सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अब IIT NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना आसान होगा। स्कूलों की लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही ई-लाइब्रेरी में मॉक टेस्ट की सुविधा भी शुरू की गई है। जिससे छात्र अपनी तैयारी का आंकलन कर सकेंगे।ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार के इस प्रयास से गरीब छात्रों को काफी मदद मिलेगी।


सरकार ने प्लस टू स्कूलों को कई पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं। दूसरी ओर प्लस टू स्कूलों में स्थापित ई-लाइब्रेरी में नीट व आइआइटी जेईई परीक्षा स्तर का मॉक टेस्ट भी शुरू किया गया है। आइआइटी जेईई के मॉक टेस्ट से राष्ट्रीय स्तर की इन बड़ी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को खुद का आंकलन करने का मौका मिलेगा। इसका उद्देश्य मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाना है।


बताया गया कि गरीब बच्चे महंगी पुस्तकें नहीं खरीद पाते थे। सरकार के इस प्रयास से विद्यार्थी आसानी से परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। विद्यार्थी लाइब्रेरी में बैठकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करेंगे। वहीं मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इसके बाद स्कूल की ई-लाइब्रेरी के कंप्यूटर कक्ष में माक टेस्ट की परीक्षा ली जाती है। इससे विद्यार्थियों के मेधा का आकलन हो सकेगा।