ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / muzaffarpur-news / Ring road built in muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में यहां बनने जा रही रिंग...

Ring road built in muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में यहां बनने जा रही रिंग रोड, सामने आया रूट चार्ट

Ring road built in muzaffarpur : जिले के पूर्वी भाग मधौल से बखरी तक बनने वाली फोरलेन रिंग रोड को मंजूरी मिल गई है। 17.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।

08-Feb-2025 09:31 AM

By First Bihar

Ring road built in muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर से लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में जिन योजनाओं का निरीक्षण और अवलोकन किया था, उन सभी की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। यह जानकारी जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दी है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही मुजफ्फरपुर में पहले से अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। 


 सुब्रत कुमार सेन कहा कि मुख्यमंत्री के तरफ से इन योजनाओं की मंजूरी के बाद न सिर्फ विकास की गति तेज होगी बल्कि आर्थिक मजबूती भी प्रदान होगी। इस दौरान उन्होंने 10 योजनाओं का जिक्र किया, जिसकी राज्य कैबिनेट में पिछले दिनों स्वीकृति प्रदान हुई है। इसमें सबसे प्रमुख और वर्षों से प्रस्तावित जिले  के पूर्वी भाग मधौल से बखरी तक 17.5 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण शामिल है।


जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना पर करीब 1700 से 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि यह अनुमानित लागत है। संबंधित विभाग की ओर से इसका प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। एनएचएआई की ओर से भी इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस फोरलेन रिंग रोड के निर्माण में भूमि अधिग्रहण का कार्य भी किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।


उन्होंने कहा कि यह रिंग रोड मधौल होते हुए दिघरा तिरहुत नहर को पार करते हुए बखरी में जाकर एनएच-27 दरभंगा वाले फोरलेन में मिल जाएगी। इस मार्ग में तिरहुत नहर पड़ रहा है। डीएम ने बताया कि नहर प्रभावित ना हो, इसे देखते हुए इसके ऊपर से सड़क का निर्माण किया जाएगा। एलिवेटेड पथ भी आवश्यकता अनुसार बनाया जाएगा।


डीएम ने बताया कि इस रिंग रोड के बनने से यह सुविधा होगी कि पटना-हाजीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को दरभंगा अथवा सीतामढ़ी या मझौली-चोरौत फोरलेन पर जाने के लिए शहर आने की जरूरत नहीं होगी। इसी प्रकार उस ओर से आने वाले वाहन भी बिना शहर आए पटना-हाजीपुर की ओर जा सकेंगे। इससे शहर में ट्रैफिक लोड कम हो जाएगा।