ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: पूर्वांचल एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के बाद यात्रियों से लूटपाट, 25 मिनट तक नहीं मिली सुरक्षा

Bihar News: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास हावड़ा से गोरखपुर जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस में अपराधियों ने वैक्यूम की आड़ में आधा दर्जन यात्रियों से लूटपाट की है.

30-Jun-2025 09:30 AM

By First Bihar

Bihar News: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास हावड़ा से गोरखपुर जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस में अपराधियों ने वैक्यूम की आड़ में आधा दर्जन यात्रियों से लूटपाट की। घटना रात लगभग तीन बजे की बताई जा रही है, जब ट्रेन 25 मिनट से अधिक समय तक ढोली स्टेशन के आउटर पर रुकी रही। 


इस दौरान चार-पांच अपराधियों ने वैक्यूम कर वारदात को अंजाम दिया और नकदी तथा दो से अधिक मोबाइल फोन छीन लिए। जब कुछ यात्री उग्र हुए और मदद की मांग की, तब जाकर सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और वैक्यूम को ठीक कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।


यात्रियों ने बताया कि इस पूरी घटना के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी तुरंत नहीं पहुंचा, जिससे उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इसके अलावा, जब वे मुजफ्फरपुर पहुंचकर जीआरपी स्टेशन शिकायत दर्ज कराने गए, तो पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत नहीं सुनी बल्कि उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया।


इस घटना से आक्रोशित यात्रियों ने रेल मदद सेवा पर शिकायत दर्ज कराई और मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल मुख्यालय को पत्र भेजकर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यालय ने इस मामले की जांच के लिए रेल एसपी वीणा कुमारी को निर्देशित किया है। उन्होंने डीआईयू (डिपार्टमेंटल इंटेलिजेंस यूनिट) गठित करते हुए जांच रिपोर्ट तलब की है। साथ ही रेल थानेदार रंजीत कुमार से भी घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यात्रियों का आरोप है कि रेल थाने पर भी उनसे आवेदन नहीं लिया गया, जिससे उनकी न्याय की उम्मीदों को ठेस पहुंची है। इस पूरे मामले में रेल सुरक्षा व्यवस्था की लचरता सामने आई है, और जल्द प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई जा रही है।