पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
31-Jul-2025 11:52 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में लगभग 570 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में प्रमुख रूप से 167 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेल ओवरब्रिज और 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आरसीसी पुल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मुजफ्फरपुर पहुंचे और सबसे पहले माड़ीपुर पावर हाउस के पास प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण से इलाके में वर्षों से चल रहे जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गायघाट के मधुरपट्टी क्षेत्र में 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का शिलान्यास किया।
यह वही स्थान है जहां कुछ समय पहले नाव दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस पुल के निर्माण से अब लोगों को सुरक्षित आवाजाही का विकल्प मिलेगा। इन दो प्रमुख परियोजनाओं के अलावा मुख्यमंत्री ने 5 अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया, जिनका उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।



